बदले समय पर चलेगी दानापुर सिकंदराबाद एक्सप्रेस
पीडीडीयू नगर। यात्रियों की सुविधा के लिए चलायी जा रही दानापुर सिकंदराबाद एक्सप्रेस सहित कई अन्य ट्रेनों का समय बदल दिया गया है। ऐसे में यात्रियों को बदले समय पर स्टेशन पहुंचना होगा। यदि इस पर ध्यान नहीं दिया तो यात्रियों की ट्रेन छूट सकती हे।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि सिकंदराबाद दानापुर एक्सप्रेस सिकंदाबाद से अब सुबह 09.25 बजे खुलेगी। यह दिन में दोपहर में 15 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी और शाम छह बजे दानापुर पहुंचेगी। इसी तरह यह ट्रेन दानापुर से दोपहर 12.15 बजे खुलकर 15.55 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। वाराणसी,ज्ञानपुर रोड,प्रयागराज,कटनी,जबलपुर, इटारसी होते हुए रात साढ़े नौ बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी। दस दिसंबर से इसके दो कोच भी कम कर दिए जाएंगे।इसी तरह सूरत छपरा, और छपरा लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के खुलने का समय बदल गया है। ऐसे में यात्रियों को रेलवे के पूछताछ नंबर 139 पर डायल कर ट्रेनों का समय जानना होगा। रेलवे के वेबसाइट से ट्रेन के समय की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।