फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सिलेंडर में लगी आग से मेले में मची भगदड़, पुलिस और फायर ब्रिगेड ने ऐसे पाया काबू

Mon, 22 Jul 2024 08:31 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

Chandauli News: आग को देखते ही वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गया। लोग उधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की सहायता से किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
आग लगने के बाद मौके पर मौजूद भीड़ और पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली मुख्यालय स्थित नए सरकार की कुटिया के पास लगे मेले में बीती रात नौ बजे उस वक्त भगदड़ मच गया, जब एक दुकान के सिलेंडर में आग लग गई। दुकान में आग लगते ही वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई और लोग उधर-उधर भागने लगे। देखते ही देखते दो चार दुकान उसके जद में आ गए। 

विज्ञापन


मौके पर मौजूद आसपास के दुकानदारों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की सहायता से किसी तरह आग पर काबू पाया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। संयोग अच्छा रहा कि कोई बड़ी घटना नहीं हुई।

विज्ञापन


बताते हैं कि मुख्यालय पर गुरु पूर्णिमा पर्व पर हर वर्ष की भांति नए सरकार के कुटिया के समीप मेले का आयोजन होता है। इसी दौरान मेले में लगे चाऊमीन के दुकान पर रखे सिलेंडर में रविवार की रात लगभग 9 बजे अचानक आग लग गई। वह देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन


इस बाबत क्षेत्राधिकारी सदर राजेश कुमार राय ने बताया कि किसी दुकानदार ने अंडे व चाउमीन का दुकान लगाया था, जिसका गैस का पाइप पुराना था। पाइप में लीक होने के कारण सिलेंडर में आग लग गई। इसे फायर ब्रिगेड की सहायता से बुझा दिया गया है। इस दौरान कोई घटना नहीं हुई ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें