फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ़्तार बोलेरो की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली।सदर कोतवाली क्षेत्र के फुटिया गांव के समीप सर्विस रोड पर शुक्रवार की रात बोलेरो की चपेट में आने से एक साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटनास्थल पर आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मझवार के किशुनपुरी गांव निवासी राजकुमार 48 वर्ष चंदौली पुरानी बाजार में कुमार वेयर्स की दुकान पर सिलाई का काम करता था। रात दुकान से कम खत्म कर के साइकिल से अपने घर जा रहा था। जैसे ही फुटिया गांव के समीप काली मंदिर के पास पहुंचा की पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उसके साइकिल में जोरदार टक्कर मार दिया दुर्घटना में राजकुमार सड़क पर गिर कर लहूलुहान हो गया। तेज आवाज सुनकर मौके पर जुटे आस पास ग्रामीणों ने तत्काल अपने निजी वाहन से उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों से मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया लोग रोते बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। सदर कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है और आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें