फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाह अफसरों को सीवीओ ने दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। पशुपालन विभाग के अफसरों की बैठक सोमवार को सदर ब्लाक परिसर स्थित कार्यालय सभागार में हुई। इसमें मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. एसपी पांडेय ने अधीनस्थों को गोवंश संरक्षण योजना को गति देने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान उन्होंने आश्रय स्थलों की सुविधाओं, टीकाकरण व विभागीय योजनाओं की जानकारी ली। चेताया कि रोजाना पशु आश्रय स्थलों की मानिटरिंग जरूरी है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही होने पर संबंधित पर कार्रवाई तय है।
विज्ञापन

कहा कि बेसहारा पशुओं को पकड़कर आश्रय स्थल भेजने तथा उनके स्वास्थ्य की देखरेख की जिम्मेदारी पशु चिकित्साधिकारियों की है। किसी भी सूरत में आश्रय स्थलों में पशुओं की मौत नहीं होनी चाहिए। आश्रय स्थलों में कमियों की रिपोर्ट बीडीओ को भेजकर तत्काल दूर कराई जाएं। आश्रय स्थलों में सफाई व्यवस्था मुकम्मल होनी चाहिए। साथ ही पशुओं के लिए हरा पाना, पानी आदि की व्यवस्था कराएं। आश्रय स्थलों के चारों तरफ तारकशी कराई जाए। ताकि बेसहारा पशु बाहर न निकलने पाएं। कहा कि शासन ने पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की है। पात्रों को इसका लाभ मिलना चाहिए। बैंकों के साथ समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जाना चाहिए। नोडल अधिकारी डा. एके प्रसाद ने एंटी रैबिज डे पर रैबिज की बीमारी से बचाव के बारें में जानकारी दी। कहा कि कुत्तों के जरिए रैबिज की बीमारी फैलती है। इसके बारें में लोगों को जागरूक किया जाना जरूरी है। रैबिज की बीमारी होने पर लोगों को काफी दिक्कत होती है। ऐसे में प्रचार-प्रसार किया जाए। ताकि लोग कुत्तों से दूर रहें। इस दौरान डिप्टी सीवीओ डा. महेशचंद्र, डा. एके वैश्य, डा. अजय दुबे, डा. पंकज यादव, डा. विनोद कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें