शिकारगंज। क्षेत्र के गढ़वा गांव को राजस्व गांव का दर्जा देने, बलिया खुर्द और जोगिया कला से वनाअधिकार कानून के तहत दाखिल दावों की शीघ्र सुनवाई किए जाने सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में धरने पर बैठे ग्रामीणों ने सोमवार को बलिया खुर्द पंचायत भवन के समीप चकिया तहसील प्रशासन का पुतला फूंका। चेतावनी दी कि अभी भी मांगें नहीं मानी गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
ग्रामीण किस्मती देवी के खाते पर लगी रोक हटाने और आवास की दूसरी किस्त का पैसा खाते में जारी करने, जोगिया कला के ताजपुर मौजा में विक्रमा के खेत का समतलीकरण के कार्यों की मजदूरी का भुगतान करने, सरकारी नाली काटने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने, खेत की सिंचाई के लिए नाली का निर्माण कराने सहित अन्य मांगों के समर्थन में 11 सितंबर से ताजपुर गढ़वा बस्ती में अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है। धरना के 18वें दिन भी तहसील के किसी भी अधिकारी के न पहुंचने से इनौस और खेग्रामस कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। धरना स्थल से कार्यकर्ताओं ने बलिया खुर्द पंचायत भवन तक जुलूस निकाला। बाद चकिया अहरौरा मार्ग पर पुतला दहन किया। जुलूस और पुतला दहन में विजई राम, रमेश चैहान, ममता, अर्चना, किस्मती देवी, विदेशी राम, रमेश चौहान, शिवाजी, सुरेश चौहान, प्रदीप चौहान, राम विकास चौहान, उपदेश रहे।