पीडीडीयू नगर। जिले में मंगलवार की रात को लोगाें ने उत्साह के साथ नव वर्ष का स्वागत किया। रात 12 बजते ही लोग जश्न में डूब गए। केक काटा, आतिशबाजी की और गले लगकर एक-दूसरे को नए साल की बधइयां दीं। कई जगह डीजे की धुन पर लोग घंटों नाचते रहे। रेस्त्रां और होटलों में नए साल का जश्न मनाया गया।
नए वर्ष के स्वागत की तैयारी में लोग सुबह से ही जुट गए थे। युवाओं में इसको लेकर अधिक उत्साह दिखा। रेलवे के आरपीएफ कॉलोनी मानस नगर, यूरोपियन कॉलोनी और सेंट्रल कॉलोनी के साथ ही नगर के कैलाशपुरी, गल्लामंडी, चतुर्भुजपुर, काली महाल सहित विभिन्न मुहल्लों में शाम के वक्त नए वर्ष के स्वागत में लोग डूब गए।
लोगों ने अलग-अलग रंगों से सड़क पर हैप्पी न्यू इयर, स्वागत 2024 आदि लिखा। आधी रात को युवाओं ने केक काटा और आतिशबाजी कर नए वर्ष का स्वागत किया। वहीं, दिन भर युवाओं ने गिफ्ट, केक, फूल आदि की खरीदारी की। नगर के रेस्त्रां और होटलों में भी जश्न की व्यवस्था की गई थी।
वहीं, चकिया क्षेत्र के धार्मिंक और पर्यटक स्थलों पर लोगों की भीड़ जुटी रही। बुधवार को जागेश्वरनाथ धाम, मुजफ्फरपुर बौद्ध विहार, चकिया के काली माता मंदिर, वनदेवी मंदिर, दुलहियादाई स्थल, ठाकुर बाग, राम जानकी मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ेगी।