फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारह अफसरों का काटें एक दिन का वेतन

Thu, 05 Feb 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय तहसील में बुधवार को जिलाधिकारी नरेन्द्र कुमार सिंह ने तहसील दिवस में देर से पहुंचे बारह अधिकारियों के खिलाफ उपजिलाधिकारी जितेन्द्र मोहन सिंह को एक दिन का वेतन काटने व उनसे स्पष्टीकारण मांगने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


इस अधिकारियों में एसओ बलुआ श्यामबहादुर, चकबंदी अधिकारी अशोक सिंह, जिला कृषि अधिकारी कमलजीत सिंह, जिला पशु चिकित्साधिकारी केपी सिंह, जिला बचत कल्याण अधिकारी एन ई कनौजिया, ओपी सिंह सहायक मत्स्य अधिकारी, रमेश कुमार जिला अल्पसंख्यक अधिकारी, डीएफओ मनोज कुमार सोनकर, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी वीपी सत्यार्थी, डीपीआरओ सुशील श्रीवास्तव, अविनाश चन्द्र मौर्या जिला पिछड़ा कल्याण अधिकारी व सतीश सिंह कर समहर्ता अधिकारी शामिल रहे।


मंगलवार को छुट्टी रहने पर बुधवार को  सकलडीहा सभागार में तहसील दिवस आयोजित किया गया था। जिसमें नाली खड़ंजा, नलकूप, कोटेदार व पुलिस विभाग से संबंधित कुल 51 प्रार्थना पत्र पड़े, जिसमें मौके पर तीन का निस्तारण किया गया। 
विज्ञापन


इस दौरान डीएम नरेन्द्र कुमार सिंंह, पुलिस अधीक्षक पी मुनिराज जी, सीएमओ डा.आरएन सिंह, डीएफओ मनोज कुमार सोनकर, उपजिलाधिकारी जितेन्द्र मोहन सिंह, सीओ श्यामदेव बिंद, तहसीलदार विरेन्द्र कुमार सिंंह, नायब तहसीलदार भरत लाल श्रीवास्तव व सकलडीहा प्रभारी कोतवाल रविन्द्र प्रताप यादव सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

चकिया संवाददाता के अनुसार तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी रमाशंकर द्विवेदी की अध्यक्षता में तहसील दिवस में 16 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए तथा 2 का मौके पर ही निस्तारण        किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें