फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण के प्रति लोगों को किया सचेत

Thu, 05 Feb 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के हसनपुर स्थित देवेंद्र नाथ जनता पीजी कालेज में स्काउट गाइड शिविर के तीसरे दिन बुधवार को बीएड के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली।
विज्ञापन



 रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने जिला प्रशिक्षण आयुक्त परमहंस सिंह के नेतृत्व में  विभिन्न टोलियां बनाकर लोगों को पर्यावरण के प्रति सचेत किया।



रैली को विद्यालय के प्रबंधक कैलाश नाथ यादव व श्रीकृष्ण इंटर कालेज के प्रधानाचार्य हंस राज यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कल्याणपुर, गुरेरा, सेमरा, हसनपुर आदि जगहों से होते हुए विद्यालय परिसर में वापस आकर सभा में तब्दील हो गई।


सभा को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक कैलाश नाथ यादव ने स्काउट गाइडों को देशसेवा के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि राष्ट्र सेवा, समाज सेवा करना ही मनुष्य का ध्येय होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पीड़ितों की सेवा करना और समाज हित के सदैव तत्पर रहना हमेशा स्काउट-गाइड सिखाता है। इस अवसर पर डा. रामाश्रय यादव, डा.साधना यादव, गंगा प्रासाद यादव, ईश्वर चंद्र, चंद्रशेखर, ट्रेनर महेंद्र कुमार, पवन कुमार गुप्ता, रामाशीष, उपेंद्र, प्रियंका सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें