नौगढ़ के जंगल में कांबिंग करते सीआरपीएफ के जवान।
- फोटो : CHANDAULI
नौगढ़। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर नक्सलियों की टोह में सोमवार को सीआरपीएफ की टीम ने जंगलों में सघन कांबिंग की। इस दौरान जवानों ने क्षेत्र विभिन्न जंगलों में गश्त की। इसके साथ ही गुफाओं, अड़ारों और जल स्रोतों में भी टोह ली। इस दौरान आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि क्षेत्र में कोई भी बाहरी व्यक्ति नजर आए तो इसकी सूचना सीआरपीएफ या फिर नजदीकी पुलिसकर्मी को दें।
सीआरपीएफ 148 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी मनोज कुमार सिकोन के निर्देश पर सीआरपीएफ उपनिरीक्षक सुरेंद्र राम के नेतृत्व में जवानों ने सोमवार को जंगलों में सघन कांबिंग की। इस दौरान जवानों ने औरवाटाड़ मोड़, लेड़हा, लौवारी क0ला, नरकटी, गोलाबाद, डुमरिया और झुमरिया के जंगलों में कांबिंग की। सीआरपीएफ जवानों ने जंगल के रास्ते से होते हुए सोनभद्र के बॉर्डर तक गश्त की। जंगली क्षेत्रों के पथरीले रास्ते से होते हुए छोटी-छोटी पहाड़ियों, जल स्त्रोतों, पशु अड़ारो ,गुफाओं में की भी टोह ली। सीआरपीएफ जवानों ने ग्रामीणों से कहा कि जंगल में कोई भी अनजान व्यक्ति दिखाई दे तो पुलिस हेल्पलाइन या नजदीकी पुलिस चौकी और सीआरपीएफ पोस्ट पर तुरंत सूचना दें। कहा कि कोई भी अनजान वस्तु भी नजर में आए तो उसे हाथ न लगाएं और इसकी सूचना दें।