त्योहार पर रेलवे की तैयारियों की परीक्षा
छठ पर घर लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ ने रेलवे की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों का कहना है कि त्योहार के दौरान अतिरिक्त ट्रेनों, अतिरिक्त कोच और भीड़ नियंत्रण के प्रभावी इंतजाम की जरूरत है, ताकि लोगों को सुरक्षित तरीके से अपने गंतव्य तक पहुंचाया जा सके।
जंक्शन पूर्वांचल और बिहार के यात्रियों के लिए प्रमुख रेल केंद्र है। ऐसे में छठ के दौरान यहां उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे और सुरक्षा एजेंसियों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। यात्रियों को सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराने के साथ स्टेशन और ट्रेनों में भीड़ प्रबंधन करना रेलवे के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।
छठ पर अपनों के बीच पहुंचने की चाह में निकले यात्रियों का सफर फिलहाल भीड़, परेशानी और असुरक्षा के बीच गुजर रहा है। ऐसे में सवाल यही है कि त्योहार के इस बड़े यात्री दबाव के बीच रेलवे यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराने के लिए कितनी प्रभावी व्यवस्था कर पा रहा है।