फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: डाउनलाइन की ट्रेनों में उमड़ी भीड़, सुरक्षा बलों के छूटे पसीने

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। होली के पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को डाउनलाइन की ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। विशेष रूप से दिल्ली, मुंबई और दक्षिण भारत की तरफ से आने वाली ट्रेनों में ज्यादा भीड़ रही। स्थिति यह थी कि स्लीपर और एसी कोच में भी यात्रियों की ज्यादा भीड़ रही। यात्रियों को सुरक्षित ट्रेनों में सवार कराने और उतारने में सुरक्षा बलों को पसीने छूट गए।
विज्ञापन

पूर्वांचल से काफी संख्या में लोग दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित अन्य महानगरों और औद्योगिक क्षेत्रों में नौकरी करते हैं। वे लोग होली, दीपावली, डाला छठ पर घर आते हैं और पर्व के बाद वापस जाते हैं। इस बार होली 14 मार्च को है। इस बीच हाेली की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को डाउनलाइन की ट्रेनों में यात्रियों की ज्यादा भीड़ रही।यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे की ओर से 40 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। इसके बावजूद स्पेशल के साथ ही नियमित ट्रेनों में भी भीड़ दिखी। बुधवार की रात व बृहस्पतिवार को डाउनलाइन की पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, श्रमजीवी, मगध एक्सप्रेस, नीलांचल, संघमित्रा एक्सप्रेस, सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस, अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों में भीड़ रही। स्थिति यह रही कि जनरल के साथ ही स्लीपर और एसी कोच में भी यात्री भरे हुए थे। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर भी यात्रियों की भीड़ रही। आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत, जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अभिषेक यादव, यात्रियों को सुरक्षित ट्रेनों में सवार कराने में जुटे रहे। स्टेशन अधीक्षक संजय कुमार सिंह ने कहा कि स्टेशन पर भीड़ नियंत्रित है। लोगों को सुरक्षित तरीके से ट्रेनों पर सवार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें