फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में उमड़ी भीड़, कोरोना के प्रति लापरवाह दिखे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर (चंदौली)। होली के पहले पड़ने वाले आखिरी सोमवार को बाजार में खरीदारों की जमकर भीड़ उमड़ी। इस दौरान सबसे ज्यादा खरीदारी कपड़ों की हुई। खास बात यह रही कि कोरोना संक्रमण के मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या के बाद भी खरीदारी करने आए लोग इसके प्रति पूरी तरह लापरवाह दिखे। बाजार में जहां मास्क पहने एक-दो लोग ही दिखे वहीं सोशल डिस्टेंसिंग की भी जमकर धज्जियां उड़ती दिखी। प्रशासन भी नियमों का पालन कराने के प्रति लापरवाह बना रहा।
विज्ञापन

नगर में सोमवार को बाजार में साप्ताहिक बंदी रहती है। इस दिन बाजार में जीटी रोड की दोनों पटरियों पर अस्थाई दुकानें सजती हैं। इन दुकानों पर सस्ती वस्तुएं बिकने के कारण खूब भीड़ जुटती है। इस दिन न केवल नगर बल्कि आसपास के गांवों और जिले से सटे बिहार प्रांत के ग्राहक भी खरीदारी करने आते हैं। बाजार में कपड़ों के अलावा अन्य घरेलू वस्तुओं की खूब खरीद-बिक्री होती है। रेडिमेड कपड़ों के अलावा अन्य वस्तुओं की खरीदारी की। कपड़ों में जींस, टी-शर्ट, शर्ट, फ्रॉक, पार्टी वियर सूट, साड़ी, लहंगा, चुनरी आदि की मांग सबसे ज्यादा रही। सस्ते होने के कारण पर्व के पहले कपड़ों की जमकर बिक्री हुई।
लोगों की लापरवाही, मचा सकती है तबाही
जनपद में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। एक माह पूर्व कोरोना संक्रमितों के मिलने की संख्या नगण्य हो गई थी। इसके बाद प्रतिदिन दो-चार पॉजीटिव मरीज मिलते रहे। रविवार को मरीजों की संख्या अचानक बढ़कर 15 हो गई। इसके बाद भी लोगों में संक्रमण को लेकर लापरवाही देखी जा रही है। सोमवारी बाजार में तो दुकानदार व ग्राहक सभी संक्रमण के प्रति लापरवाह दिखे। किसी ने भी मास्क नहीं पहन रखा था और भीड़ ऐसी कि सभी एक दूसरे से सटकर खरीदारी करते रहे। जिला प्रशासन भी नियमों का पालन कराने के प्रति लापरवाह बना हुआ है। कहीं भी मास्क पहनने की अनिवार्यता व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है। ऐसे में कभी भी कोरोना विस्फोट होने से इंकार नहीं किया जा सकता। लोगों की यह लापरवाही तबाही मचा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें