फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
सैयदराजा में मुठभेड़ के बाद गिरी बाइक। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र में हत्या और डकैती के मामले में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश राजू मुसहर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को समइया पट्टीदारी के पास सैयदराजा पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग की।
विज्ञापन

जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
एसपी आकाश पटेल ने बताया कि 15 दिसंबर 2025 को सैयदराजा थाना क्षेत्र के तिनधुआं गांव में हत्या समेत डकैती की वारदात हुई थी। घटना में कुल सात अभियुक्त शामिल थे।
इनमें पांच अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि दो आरोपी फरार चल रहे थे। इन्हीं में बिहार के कैमूर (भभुआ) जिले के नुआंव थाना क्षेत्र के सतोपती निवासी राजू मुसहर भी शामिल था।
विज्ञापन

उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। बुधवार को सर्विलांस टीम को सूचना मिली कि राजू मुसहर चंदौली में दोबारा आने वाला है और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।
सूचना के आधार पर सैयदराजा पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने समइया पट्टीदारी क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग शुरू की।
इसी दौरान पुलिस को राजू आता दिखाई दिया। टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने खुद को घिरता देख पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी।
आत्मरक्षार्थ पुलिस ने नियंत्रित जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने उसके कब्जे से .315 बोर का एक तमंचा, एक खोखा कारतूस और तमंचे से मिसफायर हुआ एक कारतूस बरामद किया है। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल भी मिली है। मोटरसाइकिल चोरी की है या आरोपी की अपनी है, इसकी जांच की जा रही है।

सैयदराजा में मुठभेड़ के बाद गिरी बाइक। स्रोत : जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें