फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की गई जान 

Mon, 25 Apr 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
पिकअप की टक्कर से क्षतिग्रस्त आटो। अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में तीन अलग अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में जहां दो लोगों की मौत हो गई, वहीं एक अन्य घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन

पहली घटना दोपहर साढ़े दस बजे इलिया मोड़ के सामने हाईवे पर हुई। रतनपुर निवासी नंद किशोर तिवारी (36) अपना ट्रैक्टर लेकर मुगलसराय की तरफ से सैयदराजा जा रहे थे। जैसे ही वे इलिया मोड़  के सामने  पहुंचे कि  पीछे से किसी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए सैयदराजा की तरफ से आ रही बस से जा भिड़ा। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सदर कोतवाल विश्वज्योति राय ने दोनों वाहनों को हाईवे से हटाया। दूसरी  दुर्घटना नरसिंहपुर गांव के समीप हाईवे पर हुई। यहां दुर्गावती थाना क्षेत्र के अमिदौरा गांव निवासी बलदाऊ तिवारी  (60) दोपहर ग्यारह बजे बाइक से घर जा रहे थे। उन्हें किसी वाहन ने टक्कर मार दिया। 
उधर मुगलसराय  कोतवाली अंतर्गत कैलाशपुरी मोड़ पर सुबह साढ़े छह बजे पिकअप ने आटो को पीछे से टक्कर मार दिया। पिकअप में फंस कर आटो सौ मीटर तक घिसटता गया। इस घटना में आटो चालक लेड़ूआपुर गांव  निवासी संजय यादव (31) की मौत हो गई।  घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर भाग        गया। घटना के वक्त संजय आटो लेकर स्टैंड के लिए घर से निकला था। मृतक संजय तीन बच्चों का पिता था। उसके पिता रेलकर्मी बताये जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें