फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शमसाबाद में सपा नेता ने चाचा को गोली मारी

Mon, 25 Apr 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ग्राम नयाबास में जमीन के बंटवारे को लेकर एक सपा नेता ने अपने ही चाचा को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से गांव में अफरातफरी मच गयी। आसपास के ग्रामीण और रिश्तेदार इकट्ठे होते देख सपा नेता अपने भाई समेत फरार हो गया। घायल को आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ग्राम नयावास निवासी सपा नेता रविंद्र सिंह और अभयपाल सिंह उर्फ पालो पुत्रगण गोपाल उर्फ टुण्डाराम का खेत के बंटवारे को लेकर निरंजन उर्फ छोटा और महाराज सिंह पुत्रगण सुजान सिंह से शुक्रवार को झगड़ा हुआ था। उस समय ग्रामीणों ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया था।

उसी झगडे़ को लेकर रविवार सुबह तकरीबन नौ बजे भूरी सिंह के बाडे़ पर पंचायत बुलाई गयी। पंचायत में किसी मामले को लेकर दोनों पक्ष एक बार फिर से आमने-सामने आ गये। आरोप है कि इस दौरान सपा नेता एवं उसके भाई ने तमंचों से फायर कर दिये। इससे गोली महाराज सिंह के पैर और कमर में लग गई। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गयी।
विज्ञापन


निरंजन का आरोप है कि पंचायत स्थल पर सुनियोजित तरीके से प्रदीप पुत्र रविन्द्र, लाल सिंह और सुरेन्द्र पुत्र हाकिम सिंह पहले से वहां लाठी-डंडे और तमंचे लेकर बैठे थे। उन्होंने घटना की रिपोर्ट थाना शमसाबाद में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें