फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों का सामान चुराने वाले दो गिरफ्तार

Tue, 29 Mar 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
पकड़े गए लुटेरे
विज्ञापन
ट्रेनों में यात्रियों का सामान चुराने वाले गैंग के दो सदस्यों को जीआरपी ने सोमवार की भोर में सवा तीन बजे मुगलसराय के प्लेटफार्म नंबर एक के आउटर से गिरफ्तार किया। जबकि एक साथी भाग निकला। गिरफ्तार युवकों के पास से 2 सौ 40 ग्राम नशीला पाउडर, 42 हजार 500 रुपये नकद और हजारों रुपये मूल्य के गहने बरामद हुए हैं। दोनों लंबे समय से चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं। पुलिस अधीक्षक रेलवे इलाहाबाद परिक्षेत्र ने जीआरपी को पांच हजार और एडीजी रेलवे ने बीस हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। 
विज्ञापन

जीआरपी प्रभारी त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि स्टेशन और सर्कुलेटिंग एरिया में संदिग्धों तलाश के दौरान भोर में तीन बजे प्लेटफार्म संख्या एक के आउटर पर तीन संदिग्ध युवक दिखे। पकड़कर उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से नशीला पाउडर बरामद हुआ। जबकि एक भाग निकला। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम क्रमश: फिरोज खां निवासी दिलदार नगर, गाजीपुर और गोपाल डोम निवासी राजघाट आदमपुर वाराणसी बताया। जबकि भाग निकला साथी अजीत कुमार निवासी पलिया गाजीपुर है। वे लोग बक्सर, आरा, जौनपुर, साहगंज मुगलसराय, चुनार, वाराणसी सिटी, दिल्ली आदि क्षेत्रों में चोरी व  लूट की घटना को अंजाम देते रहे हैं। घटना के समय अक्सर वे स्टेशन के आउटर के समीप रेलपटरी पर एक रुपये का सिक्का रख कर सिग्नल को लाल कर देते थे। ट्रेन के रुकते ही वे उस पर सवार हो जाते थे। हाल ही में बदमाशों ने मिर्जापुर के आउटर पर सिक्का लगाकर  सियालदह  राजधानी ट्रेन रोककर यात्रियों का सामान चुराया था। टीम में एसएसआई  केदारनाथ मौर्य, दिलदार नगर चौकी प्रभारी आशुतोष  तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन

 एसआई राजू दिवाकर आदि रहे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें