फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोआ मंडी में छापे से खलबली 

Wed, 16 Mar 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
खोआ का नमूना लेते खाद्य सुरक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
 नगर के धर्मशाला रोड स्थित खोआ मंडी में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग चंदौली के अधिकारियों की छापेमारी से खोआ व्यवसायियों में खलबली मच गई। ज्यादातर दूकानदार अपनी दूकानें बंद कर निकल गए। 
विज्ञापन

   इस दौरान विभाग के लोग सिर्फ दो दूकानों से ही खोआ का नमूना ले पाये। बाद में सेंपल को जांच के लिए मेरठ स्थित लैब में भेज दिया गया।
मिलावटी खाद्य पदार्थो की जांच के लिए जनपद में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम कार्य करती है। हैरानी का सबब यह है कि इनकी सक्रियता त्यौहारों के नजदीक आते ही दिखाई देने लगती है। होली का पर्व नजदीक आते ही मुनाफा खोर लोगों की सेहत की परवाह किये बिना मिलावटी सामान को बाजार में उतार देते हैं। खरीददारों की अत्यधिक भीड़ होने के कारण मिलावटी सामान बड़े ही आराम से बाजार में खप जाता है। पर्व के मद्देनजर मिठाई और खोआ की मांग बढ़ते ही मिलावटखोर अपने कारनामे को अंजाम देने की फिराक में लग गये हैं। ऐसे लोगों की धड़ पकड़ के लिए मंगलवार को फूड सिक्योरिटी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन जनपद चंदौली की टीम ने मुगलसराय कोतवाली अन्तर्गत धर्मशाला रोड स्थित खोआ मंडी में छापेमारी की। लेकिन टीम के आने से पहले ही कई दूकानदार बंद कर निकल गए। जब विभाग लोग मंडी में पहुंचे तो सिर्फ दो दूकानें खुली मिलीं। जिसके बाद टीम में मौजूद संबंधित अधिकारियों ने दोनों दुकानों से खोआ का सैंपल लेकर जब्त किया। इस संबंध में सुशील कुमार सिंह,अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन चंदौली ने बताया कि दो दुकानों से लिये गये खोआ के सैंपल को मेरठ स्थित लैब में जांच के लिए भेजा दिया गया है। लगभग एक माह के भीतर रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें