फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों से चोरी

Fri, 25 Sep 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पुरानी डांडी गांव में चोरों ने बुधवार की रात तीन घरों को निशाना बनाया और हजारों रुपये मूल्य के जेवरात सहित कपड़ों पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी गृहस्वामियों को गुरुवार की सुबह हुई। पीड़ितों ने चोरी की तहरीर जलीलपुर चौकी में दे दी है। चौकी इंचार्ज राणाप्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। साथ ही गांव में सीसी टीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया।


पुरानी डांडी गांव  निवासी कमलेश तिवारी, अभय तिवारी और गोविंद तिवारी घरों में ताला लगाकर बुधवार की रात गांव में ही निमंत्रण पर गए हुए थे। देर रात लगभग दो बजे वहां से वापस लौटने के बाद तीनों छत पर सोने चले गए। गुरुवार की भोर में चार बजे जब कमलेश तिवारी जगे, तो छत का दरवाजा टूटा देखा।
विज्ञापन



साथ ही कपड़े व कीमती सामान गायब मिले। वहीं शोरगुल सुनकर जब पड़ोसी गोविंद  तिवारी ने अपने घर में देखा तो उनका पैंट-शर्ट गायब मिला। जिसमें लगभग एक हजार रुपये रखे  थे।

 इसी तरह अभय तिवारी के घर से चोरों ने कपड़े, बक्सा व वीआईपी बैग  को तोड़कर नथुनी, अंगुठी, गले का चेन, चांदी की पायल सहित हजारों रुपये मूल्य की कीमती  साड़ियों पर हाथ साफ कर दिया था। टूटा बक्सा मकान के पीछे के खेत में मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें