फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के घर चोरी

Thu, 28 Apr 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
घर में हुई चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
विज्ञापन
पुत्र के तिलक के लिए सपरिवार गए पटेलनगर निवासी सराफा व्यवसायी के घर से  चोरों ने मंगलवार की रात आलमारी का ताला तोड़ लाखों रुपए मूल्य के सोने के  जेवर और नगदी उड़ा दी। देर रात मुरली सेठ घर पहुंचे  और दरवाजे की कुंडी टूटी देखा तो हतप्रभ रह गए। अंदर जाकर देखा तो उनके पैरो से  जमीन खिसक गयी। उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी ।
विज्ञापन

 कोतवाली क्षेत्र के पटेलनगर निवासी मुरली सेठ के पुत्र शुभम का तिलकोत्सव वाराणसी में आयोजित रहा। शाम को ही पूरा परिवार रिश्तेदारों के साथ  घर में ताला बंद कर कार्यक्रम में शामिल होने चले गए। रात में किसी समय चोर कुंडी चाड़ कर तोड़ दी और घर मे  भीतर प्रवेश कर गए। चोरों ने पूरे घर को इत्मिनान से खंगाल कर जो मिला उसे लेकर  चलते  बने। रात डेढ़ बजे जब उनका पुत्र शुभम जब अपनी कार से घर पहुंच तो  दरवाजे  की कुंडी टूटी देख उसके होश उड़ गए। इसकी सूचना उसने अपने पिता को दी।  परिवार के सभी जब घर आ गये तो   इसकी सचूना सौ नंबर दी और पूरी  घटना के बाबत बताया । कंट्रोल रूम से मिली  सूचना पर प्रभारी कोतवाल विनोद यादव मय फ़ोर्स मौके पर पहुँच गए। घर के भीतर  जाकर देखा  तो अन्दर के एक कमरें में पड़ी आलमारी का ताला टूटा हुआ था और बिस्तर पर  पूरा सामान बिखरा हुआ था । पीड़ित व्यवसायी ने अनुसार उसकी आलमारी से सोने  के दो हार, एक मंगल सूत्र, तीन झुमका , चार चैन समेत 20 हजार रूपए नगद गायब  है। इस सम्बन्ध में सर्किल अधिकारी प्रमोद यादव ने बताया की पीडितो से  मिली तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें