शिक्षा अनुदेशक राममणि की हत्या के दूसरे दिन भी हत्या के कारणों तथा
हत्यारों का खुलासा न होने से शिक्षकों व व्यापारियों में रोष बरकरार है।
बुधवार
को व्यापारी नेता अजय कुमार के नेतृत्व में व्यापारियों एवं अनुदेशक संगठन
ने पुलिस के सामने रोष जताया। नगर में शांति व्यवस्था बरकरार रखने के लिए
भारी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है।
व्यापारियों ने अपनी दूकानें तो खोली लेकिन भीड़-भाड़ काफी कम नजर आई।
हत्या के चलते नगर में तनाव जैसा माहौल देखने को मिला। फिलहाल पुलिस मोबाइल
सर्विलांस के जरिए हत्यारों को ट्रेस करने में जुटी हैं। प्रभारी कोतवाल
अजय अवस्थी ने हत्या कांड के शीघ्र खुलासे का दावा किया है।
मंगलवार की
सुबह व्यापारी पुत्र तथा अनुदेशक राजमणि का शव चकिया काली जी के पोखरे के
परिसर में स्थित बारहदरी में पाए जाने के बाद से ही व्यवसायी समाज गुस्से
में है।
इसके चलते व्यापार मण्डल ने हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पुलिस
को 24 घंटे का समय दिया था लेकिन समय सीमा बीत जाने के बाद भी हत्या के
कारणों के साथ ही हत्यारों के बाबत पुलिस अभी तक कोई जानकारी उपलब्ध नहीं
कर पाई है।
पुलिस अनुदेशक के पास आए फोन काल का लोकेशन तथा आईडेंटिटी ट्रेस
करने में सर्विलांस के जरिए जुटी है लेकिन अभी तक हत्याकांड का खुलासा
नहीं हो सका है। प्रभारी कोतवाल अजय अवस्थी का कहना हैं कि पुलिस हत्या के
कारणों की तलाश में मृतक के परिजनों से पूछताछ कर चुकी है ।
तथा
शादी-विवाह के लफड़े के अलावा प्रेम-प्रपंच एवं अन्य कारणों के आधार पर
हत्याकांड के सूत्र तलाशने में जुटी है। कहा कि पुलिस शीघ्र ही हत्याकांड
का पर्दाफाश कर देगी।