स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बा के वार्ड नंबर सात कालिका धाम कालोनी निवासी सूरज चौहान के घर छत से घर में उतरकर शुक्रवार की रात चोरों ने 12 हजार रुपए नगद सहित 2 लाख 50 हजार के सोने चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह चोरी का पता चला तो पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी।
नगर पंचायत के वार्ड नंबर 7 कालिका धाम कालोनी निवासी सूरज चौहान के घर के सभी सदस्य छत पर सोए थे। आधी रात के बाद चोर दरवाजे के ऊपर बारजा के सहारे छत पर चढ़ गए और सीढ़ी द्वारा नीचे उतर गए। चोरों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर दरवाजा खोलकर उसमें प्रवेश कर गए। चोरों ने बेड के दराज से अलमारी की चाभी खोजकर अलमारी में रखे बहु, सास तथा बेटे के सोने व चादी के गहनों के साथ बारह हजार रुपये नकद चुराकर चलते बने। भुक्त भोगी ने बताया कि चोर चार पीस सोने के हार,दो पीस च़ूडी,मंगलसूत्र, मांगटीका, नथिया, सिकडी, अंगूठी तथा चादी की करधनी, 2 जोडी पैजनी आदि ले गए हैं। सुबह दरवाजे के डढहरा टूटे देखकर परिवार के लोगों में हडकम मच गया । इसकी सूचना मिलने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस और चकिया चौकी प्रभारी मौके पर पहुुंचे और छानबीन की। सूरज की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा किया है।