फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और अभ्यर्थियों में घमासान

Tue, 01 Sep 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
 त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के चलते जिले में 15 सितंबर से होनेवाली सेना भर्ती को टाल देने से नाराज सैकड़ों युवक सोमवार को चहनियां बाजार में सड़क पर उतर आए और सुबह सात बजे बाजार में जाम लगा दिया।
विज्ञापन




 समझाने के बाद भी न   मानने पर लगभग नौ बजे पुलिस  ने लाठी चार्ज कर जाम खत्म    करा दिया।


   इससे गुस्साए युवक पुलिस पर रुक-रुक कर पथराव करने लगे। इस दौरान कई लोगों को चोटें भी आईं। पत्थरबाजी कर रहे युवकों को खदेड़ने का सिलसिला दोपहर एक बजे तक चला। इस बीच बाजार में अफरातफरी मची रही।

 बाद में घटना स्थल पर धानापुर, धीना, चंदौली व सकलडीहा कोतवाली की पुलिस व एक सेक्शन पीएसी तैनात कर दी गई है।
 सेना भर्ती रैली स्थगित होने से नाराज युवकों ने सोमवार की सुबह सात बजे बाजार में जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख कर युवकों ने नारेबाजी तेज कर दी।
विज्ञापन


 बलुआ थानाध्यक्ष ने जाम कर रहे युवकों को समझाने का प्रयास किया। इसी बीच कुछ युवकों ने थानाध्यक्ष से धक्कामुक्की भी की। इस पर एसओ महेंद्र पांडेय के संकेत पर पुलिसकर्मियों ने युवकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया, जिससे वहां अफरातफरी मच गई और कई युवक चोटिल हो गए।

 वहां से भागे युवक टोलियों में बंटकर पुलिस पर पत्थर चलाने लगे। इस बीच कुछ युवकों ने लक्ष्मणगढ़ में लच्छू ब्रह्म मंदिर के समीप सड़क जाम कर दिया।

युवकों ने पेड़ की डालियों को काट कर रास्ते पर डाल दिया था। यहां पहुंचे एसडीएम सकलडीहा जवाहरलाल श्रीवास्तव और सीओ सकलडीहा श्यामदेव बिंद ने युवकों को समझाना चाहा। पर न मानने पर यहां भी पुलिस ने लाठी चार्ज कर जाम खत्म कराया।
विज्ञापन

दोपहर एक बजे तक पुलिस और युवकों के बीच चले संघर्ष के दौरान कई बाजार में अफरातफरी मची रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें