फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी ने चार चोर दबोचे

Sun, 28 Aug 2016 01:24 AM IST
chandauli
विज्ञापन
मुगलसराय जीअीरपी की गिरफ्त में आए ट्रेनों में चोरी करने वाले चोर। - फोटो : chandauli
विज्ञापन
राजकीय रेलवे पुलिस ने शुक्रवार की देर रात स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या आठ के पश्चिमी छोर से चार संदिग्धों को दबोचा। तलाशी में उनके पास से 51 हजार रुपये नकद, चोरी के गहने और नशीला पाउडर बरामद हुआ। पुलिस की मानें तो पकड़े गए संदिग्ध बिहार निवासी हैं और उधर से आने वाली ट्रेनों के यात्रियों को विशेष रूप से निशाना बनाते हैं।
विज्ञापन


जीआरपी शुक्रवार की रात 10 बजे स्टेशन पर संदिग्धों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म संख्या आठ के पश्चिमी छोर पर चार संदिग्ध युवक दिखे। उन्हें दबोच कर जब तलाशी ली गई तो 51 हजार मोबाइल, एक मोबाइल, 485 ग्राम नशीला पाउडर, चांदी की पायल, मंगलसूत्र मिले। पूछताछ में चारों ने क्रमश: अपना नाम संतोष कुमार निवासी जलपुरा चांदी भोजपुर बिहार, जयप्रकाश सिंह उर्फ सिपाही निवासी सहंगी थाना गढ़नी जिला भोजपुर, चुन्नू कुमार सिंह निवासी समर्दह थाना बिहिया  भोजपुर और प्रकाश राम निवासी सहंगी थाना गढ़नी भोजपुर बिहार बताया। पकड़े गए बदमाशों के पास से आदि बरामद हुआ।

पूछताछ में संतोष ने  बताया की उनका गिरोह ट्रेनों में टिकट लेकर यात्रा करते हैं। रात में यात्रियों के अटैची आदि लेकर भाग निकलते हैं। जीआरपी के अनुसार चोर आरा, पटना, जसीडीह, मिर्जापुर, इलाहाबाद, लखनऊ क्षेत्र में ट्रेनों के एसी और स्लीपर कोच में चोरी करते हैं।  पकड़े गए चारों पर आरा, पटना, बक्सर, मुगलसराय, वाराणसी में लूट, चोरी, रोड होल्डअप, डकैती के मुकदमा दर्ज हैं।  पुलिस टीम में प्रभारी त्रिपुरारी पांडेय,एसएसआई केदारनाथ मौर्या,एसआई राजू दिवाकर, मदनलाल यादव, नीरज सिंह  राजू. संतोष  सिंह, हीरालाल, आशीष कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें