फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मियां बाजार में बिजली कर्मचारी पर जानलेवा हमला

Sun, 28 Aug 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
बिजलीकर्मी पर हमले के साथी कर्मचारियों ने थाना कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। (दायें से दूसरे ग्रीन टीशर्ट में पीड़ित) - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
मियां बाजार में मीटर में गड़बड़ी की शिकायत पर ठीक करने पहुंचे बिजली विभाग के जेएमटी पर मनबढ़ ने हमला कर दिया। ईट से सिर कुचलने की कोशिश करने के साथ ही बाइक की चाभी छीन ली। भागने  पर कोतवाली थाना गेट तक पीछा करते हुए पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस ने हमलावर को हिरासत में लेने के साथ ही पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


मियां बाजार के रहने वाले अब्दुल रहमान ने मीटर में गड़बड़ी की शिकायत बिजली विभाग के अधिकारियों से किया था। शनिवार की दोपहर दो बजे जूनियर मीटर परीक्षक बृजेश त्रिपाठी कर्मचारी को लेकर ठीक करने पहुंचे थे। मीटर बदलने के दौरान अब्दुल के बगल में रहने वाला वकील अहमद उनके पास पहुंच गया। विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए चार महीने से बिल न आने की शिकायत करने लगा। बृजेश गड़बड़ी देखने घर पहुंचे।

मीटर में खराबी होने पर उसे सील करते हुए दूसरा मीटर लगवाने की बात घर से बाहर निकले। इसी बीच पीछे से आए वकील अहमद से ईट से सिर में हमला करने के साथ ही कुचलने का प्रयास किया। बृजेश ने भागने का प्रयास किया तो बाइक की चाभी छीन ली। पैदल भागने पर सहयोगियों के साथ कोतवाली थाने गेट तक पीछा किया। थाने में पहुंचने के बाद बृजेश ने घटना की जानकारी विभाग के अधिकारियों के साथ ही इंस्पेक्टर को दी।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर वकील अहमद को गिरफ्तार करने के साथ ही उसके खिलाफ सरकारी कर्मचारी से मारपीट करने का केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर अरुण शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। जल्द ही अन्य आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें