राजकीय रेलवे पुलिस ने शुक्रवार की देर रात स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या आठ के पश्चिमी छोर से चार संदिग्धों को दबोचा। तलाशी में उनके पास से 51 हजार रुपये नकद, चोरी के गहने और नशीला पाउडर बरामद हुआ। पुलिस की मानें तो पकड़े गए संदिग्ध बिहार निवासी हैं और उधर से आने वाली ट्रेनों के यात्रियों को विशेष रूप से निशाना बनाते हैं।
जीआरपी शुक्रवार की रात 10 बजे स्टेशन पर संदिग्धों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म संख्या आठ के पश्चिमी छोर पर चार संदिग्ध युवक दिखे। उन्हें दबोच कर जब तलाशी ली गई तो 51 हजार मोबाइल, एक मोबाइल, 485 ग्राम नशीला पाउडर, चांदी की पायल, मंगलसूत्र मिले। पूछताछ में चारों ने क्रमश: अपना नाम संतोष कुमार निवासी जलपुरा चांदी भोजपुर बिहार, जयप्रकाश सिंह उर्फ सिपाही निवासी सहंगी थाना गढ़नी जिला भोजपुर, चुन्नू कुमार सिंह निवासी समर्दह थाना बिहिया भोजपुर और प्रकाश राम निवासी सहंगी थाना गढ़नी भोजपुर बिहार बताया। पकड़े गए बदमाशों के पास से आदि बरामद हुआ।
पूछताछ में संतोष ने बताया की उनका गिरोह ट्रेनों में टिकट लेकर यात्रा करते हैं। रात में यात्रियों के अटैची आदि लेकर भाग निकलते हैं। जीआरपी के अनुसार चोर आरा, पटना, जसीडीह, मिर्जापुर, इलाहाबाद, लखनऊ क्षेत्र में ट्रेनों के एसी और स्लीपर कोच में चोरी करते हैं। पकड़े गए चारों पर आरा, पटना, बक्सर, मुगलसराय, वाराणसी में लूट, चोरी, रोड होल्डअप, डकैती के मुकदमा दर्ज हैं। पुलिस टीम में प्रभारी त्रिपुरारी पांडेय,एसएसआई केदारनाथ मौर्या,एसआई राजू दिवाकर, मदनलाल यादव, नीरज सिंह राजू. संतोष सिंह, हीरालाल, आशीष कुमार रहे।