फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपराधिक मामलों को तेजी से निबटाने का निर्देश

Thu, 27 Aug 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
 सीओ सदर प्रमोद कुमार यादव ने बुधवार को सदर कोतवाली का   निरीक्षण किया।
विज्ञापन


 इस दौरान उन्होंने एनसीआर रजिस्टर सहित तहसील दिवस, अपराध और समाधान दिवस रजिस्टरों का  निरीक्षण किया। साथ ही सदर कोतवाल एके सिंह को निर्देशित किया कि पंचायत चुनाव को देखते हुए आपराधिक मामलों को निबटाएं।

 सीओ ने बताया कि पुलिस महकमा एस-7 और एस-10 योजना चला रहा है। इसके तहत ग्रामीण इलाकों में आपसी सौहार्द बनाए रखने के साथ ही गांवों के छोटे झगड़ों, आपसी बंटवारा, नाली विवाद या भाई-भाई के बीच चल रही रंजिश को आपसी बातचीत में हल कराए जाने की योजना है। एस-7 में गांव के प्रधान, बीडीसी सदस्य सहित अन्य सम्मानित लोगों की कम से कम सात सदस्यीय समिति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बताया कि चुनाव के मद्देनजर शस्त्र धारकों का भौतिक सत्यापन भी कराया जा रहा है।


 इसके अतिरिक्त बीट कांस्टेबलों को उनके क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांवों में भिजवाकर चुनाव संबंधी विवादों को चिह्नित कराया जा रहा है।

उन्होंने आदतन अपराधियों को पाबंद करने और धारा 110 के तहत कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर पुलिस की कार्रवाई जारी है।

मनबढ़ और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें