फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: तस्करी के 26.82 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार, तलाशी लेने पर खुली पोल; बैग में रखी थी बोतल

Sun, 17 Aug 2025 05:22 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

यूपी के चंदौली में पीडीडीयू जंक्शन के पास एक बार फिर तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस और जीआरपी ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग शराब लेकर बिहार जा रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में शराब तस्कर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाख प्रयास के बाद भी रेलवे स्टेशन और आस पास के इलाके से शराब की तस्करी रुक नहीं रही है। तस्करों को पकड़ने के लिए आरपीएफ, जीआरपी और अलीनगर पुलिस लगातार सक्रिय है।

विज्ञापन


इसी क्रम में बिती रात आरपीएफ और अलीनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने 26.82 लीटर शराब के साथ चार तस्कर के आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अलीनगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि रेलवे यार्ड में ट्रेनों में शराब लादकर बिहार तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आरपीएफ के सहयोग से लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। 

शनिवार की रात भी संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान लोको काॅलोनी स्थित रेलवे ओवर ब्रिज के पास से चार संदिग्ध व्यक्ति दिखे। उन्हें रोक कर बैग की तलाशी लेने पर उसमें 26.82 लीटर शराब की बरामद हुआ।
विज्ञापन


पकड़े गए अनू कुमार निवासी वार्ड नंबर 12 मौलाबाग, नवादा, भोजपुर, कृष्णा सिंह निवासी ग्राम नेया सिसवन, थाना मुफसिल, नवादा बिहार, अजीत कुमार निवासी वार्ड नंबर 6 कच्छवा, जिला रोहतास बिहार और कमलेश राम निवासी ग्राम तेतराही थाना हसपुरा, जिला औरंगाबाद बिहार का चालान किया गया है। बरामद शराब की कीमत 30 हजार रुपये बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें