फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ किलो ब्राउन शुगर बरामद

Tue, 28 Jun 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
आरोपी तस्कर
विज्ञापन
जीआरपी ने सोमवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर चेकिंग के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से डेढ़ किलो ब्राउन शुगर बरामद किया।  तस्कर ब्राउन शुगर पश्चिम बंगाल से ट्रेन से दिल्ली और पंजाब ले जा रहे थे। दोनों आरोपी मोहम्मद एजाजुल और मोहम्मद नूर सलीम पश्चिम बंगाल में मालदा के निवासी हैं। 
विज्ञापन

जीआरपी प्रभारी त्रिपुरारी पांडेय की टीम सीओ रेलवे वाराणसी शेषनाथ यादव की देखरेख में स्टेशन पर संदिग्धों की तलाश कर  रही थी। दोपहर में पौने दो बजे दो युवक प्लेटफार्म पर संदिग्ध हाल में दिखे। दोनों को पकड़कर उनके बैग की तलाशी ली गई। उसमें डेढ़ किलो ब्राउन शुगर मिला। पूछताछ में दोनों ने बताया कि ब्राउन शुगर बंगलादेश के रास्ते आती है और बंगलादेश के ही फिरोज और माती शेख उनको यह माल उपलब्ध कराते है। 
वे कई बार ब्राउन शुगर दिल्ली, पंजाब, राजस्थान में मांग के अनुसार पहुंचा चुके हैं। सीओ शेषनाथ यादव ने बताया कि तस्करों से कई अहम जानकारी मिली है। इससे जल्द ही सरगना भी गिरफ्त में आ सकता है। इस कामयाबी पर अपर पुलिस  महानिदेशक रेलवे ने बीस हजार और एसपी इलाहाबाद ने टीम पर पांच हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।  टीम में एसएसआई केदार नाथ मौर्या, सुजीत कुमार ओझा, श्रीशचंद द्विवेदी, जितेंद्र सिंह , हरिश्चंद यादव आदि रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें