फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखती रह गई पुलिस, पशु लेकर भाग निकले तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

इलिया। थाना क्षेत्र के माल्दह पुल के रास्ते मवेशियों को बिहार ले जाने का खेल बदस्तूर जारी है। बुधवार की सुबह साढ़े आठ बजे मवेशियों से लदा ट्रक रोकने के लिए पुलिस ने माल्दह पुल के समीप ट्रैक्टर ट्राली खड़ा कराकर रास्ता ब्लॉक कर दिया मगर ट्रक का चालक ट्राली को धक्का मारने के बाद लोहे की बैरिकेडिंग तोड़ते हुए बिहार की तरफ भाग निकला। हालांकि भागते वक्त ट्रक के ऊपर पुलिसकर्मियों ने पत्थर फेंककर रोकना चाहा मगर कोई सफलता नहीं मिली।
बुधवार की सुबह थाना प्रभारी संतोष राय को सूचना मिली की चकिया की ओर से मवेशियों से लदा ट्रक माल्दह पुल के रास्ते बिहार की ओर जाने वाला है। इसपर थाना प्रभारी हमराहियों के साथ माल्दह पुल पहुंच गए। यहां पुल पर एक ट्रैक्टर को खड़ा कराकर रास्ते पर अवरोधक बना दिया। कुछ देर बाद उन्हें तेज गति से आ रहा ट्रक दिखा। पुलिसकर्मियों ने ट्रक को रुकने का इशारा किया पर चालक ने गति कम नहीं की और वह ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मारते हुए पुल के दूसरी तरफ लगे लोहे के बैरिकेडिंग को तोड़कर भाग निकला। ट्रक को भागते देख कुछ और न सूझने पर पुलिसकर्मियों ने ट्रक पर पत्थर भी चलाए पर यह प्रयास बेनतीजा निकला। सीओ कुंवर प्रभात सिंह का बताया कि पुलिस पशु लदे वाहन को रोकने की चेष्टा की पर चालक वाहन लेकर भाग गया। वैसे पशु तस्करी को रोकने का हर संभव प्रयास जारी है। शीघ्र ही पशु तस्करी पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



नए साल के पहले दिन माल्दह गांव में पशुओं से लदे डीसीएम के चालक ने पुलिस से बचने के लिए एक घर पर वाहन चढ़ा दिया था। इससे घर में सो रहे सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस घटना को तीन माह भी नहीं बीते कि पशु तस्करी का खेल एक बार फिर शुरू हो गया है। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें