धानापुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने बुधवार को जांच के दौरान क्षेत्र के भदाहूं मुख्य गेट के पास से एक युवक को बाइक से ले जाई जा रही छह पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।
एसआई जयप्रकाश यादव व लल्लनराम बिंद पुलिसकर्मियों के साथ शहीदग़ांव बाजार में वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी समय सूचना मिली कि एक युवक बाइक से भारी मात्रा में शराब लेकर जा रहा है। इसपर पुलिस ने भदाहूं गेट के पास नाकेबंदी कर जांच शुरू कर दी। उसी समय बाइक पर बोरा लिए एक युवक आता दिखा। संदेह होने पर पुलिस ने उसे रोककर जांच की तो बोरे में छह पेटी शराब मिली। पुलिस तस्कर को गिरफ्तार कर थाने ले आई और शराब व बाइक को कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार तस्कर गुरहू गांव निवासी विकास यादव है। ब्यूरो