फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त कार्रवाई में 14 सीज, 2 19-02-58

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। ओवर लोडिंग रोकने तथा बकाए टैक्स वाले वाहनों के धर पकड़ के लिए गुरुवार को आरटीओ वाराणसी आरपी द्विवेदी के नेतृत्व में हाइवे पर अभियान चलाया गया। परिवहन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 14 वाहनों को सीज कर दिया गया तथा 28 वाहनों को चालान किया गया। वहीं अभियान की जानकारी मिलने पर कई ट्रकों के चालक अपने वाहनों को सड़क के किनारे खड़ी करके मौके से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

राजस्व वसूली के लिए परिवहन विभाग द्वारा हाइवे पर अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को आरटीओ वाराणसी आरपी द्विवेदी, एआरटीओ प्रवर्तन विजय प्रकाश सिंह, पीटीओ मिथिलेश उपाध्याय और राजेश्वर कुशवाहा की टीम ने नौबतपुर, सैयदराजा, चंदौली और औद्योगिक क्षेत्र में हाइवे पर ट्रकों की जांच पड़ताल की जांच के दौरान संयुक्त टीम ने राजस्व बकाया होने पर पकड़े गए 16 वाहनों का चालान तथा छह को संबंधित थानों में खड़ी करके सीज कर दिया गया। वहीं ओवर लोड मिले 12 वाहनों चालान तथा आठ वाहनों को सीज किया गया। एआरटीओ विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि टैक्स बकाया के चलते जिन वाहनों को सीज किया गया है, अगर उन्हें 45 दिन के अंदर रिलीज नहीं कराया गया तो उनकी विभाग द्वारा नीलामी कराकर राजस्व पूर्ति किया जाएगा। बताया कि ओवर लोडिंग रोकने के लिए आगे भी व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें