फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक द्वारा घर में घुस कर महिलाओं से दुरव्यवहार करने से क्षुब्द शिक्षक ने निगला जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी/ खोल। गांव जैनाबाद के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत हिंदी विषय के अध्यापक ने वीरवार दोपहर को स्कूल परिसर में जहरीला पदार्थ खा लिया। शिक्षक ने जहर खाने से पहले सातवीं कक्षा के बच्चों के सामने बोर्ड पर चाक से अलविदा बच्चों लिखा और उसके बाद जहरीला पदार्थ निगल लिया जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। शिक्षक के स्कूल में ही जहरीला पदार्थ खाने से हड़कंप मच गया। इसके बाद स्टाफ सदस्यों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घर में गांव के युवक के घुसने से क्षुब्ध था शिक्षक
हालांकि शिक्षक ने किसी भी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है लेकिन उसके परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि गांव निवासी एक युवक चार दिन पहले उनके घर में घुस गया। युवक ने परिवार की महिलाओं के साथ अभद्रता की थी जिसकी वजह से वह क्षुब्ध था। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आत्महत्या को मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गांव निमोठ निवासी राकेश कुमार (48) समीपवर्ती गांव जैनाबाद में स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हिंदी अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। रोजाना की तरह वे वीरवार को स्कूल में गए थे। दोपहर को वे सातवीं कक्षा के बच्चों को पढ़ा रहे थे। बच्चों को पढ़ाने के बाद शिक्षक कुर्सी पर बैठ गए और उन्होंने बोर्ड पर चाक से अलविदा बच्चों लिखा। बच्चे इससे पहले कुछ समझ पाते उन्होंने कक्षा के द्वार के समीप आकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। अध्यापक द्वारा जहरीला पदार्थ खाने की सूचना से स्कूल में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद काफी संख्या में स्कूल में ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। सूचना पाकर खोल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। खोल थाना पुलिस ने मृतक के भाई राजकुमार की शिकायत पर निमोठ निवासी प्रवीण के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायत में राजकुमार ने बताया आरोपी चार दिन पहले उनके घर में घुस गया था और महिलाओं से अभद्रता की थी।
विज्ञापन


वर्जन
मृतक के भाई की शिकायत के बाद गांव के ही एक युवक के खिलाफ आत्महत्या के मजबूर करने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
-सुंदर लाल, जांच अधिकारी खोल थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें