फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने दो ट्रकों के चालकों से छीने रुपये और मोबाईलं

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्दवा । ककरैत - जमानियां मार्ग स्थित ककरैत पुलिया के समीप सोमवार की रात में आधा दर्जन बदमाशों ने दो ट्रक चालकों को मारपीट कर 50 हजार रुपए नकदी सहित मोबाइल व ट्रक में रखे तीन कम्बल छीन लिए और फरार हो गए । सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया और तफ्तीश में जुट गई ।
विज्ञापन

ओयरचक गांव निवासी ट्रक मालिक कृष्ण प्रताप सिंह अपनी दो ट्रकों के साथ कलकत्ता से सामान लादकर गोरखपुर जा रहे थे । एक ट्रक को स्वयं कृष्ण प्रताप और दूसरी ट्रक को चालक रामेश्वर यादव चला रहा था । कृष्णा के अनुसार सोमवार की रात जैसे ही वह ककरैत पुलिया के पास पहुंचे तो वहां मौजूद आधा दर्जन युवकों ने ट्रकों को रोक लिया और पुलिस के नाम पर रुपयों की मांग करने लगे । बताया कि जब उनको रुपये देने से इंकार किया तो युवक जबरदस्ती पर उतर आए और कृष्णा सिंह और रामेश्वर यादव को मारपीट कर घायल कर दिया और एक ट्रक से 24 हजार व दूसरे ट्रक से 26 हजार रुपयों के साथ एक मोबाइल और 3 कम्बल छीनकर भाग गए । घटना के बाद कृष्णा सिंह ने इसकी सूचना 100 नम्बर पर पुलिस को दी । मौकेे पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी रही । बाद में ट्रक मालिक ने कन्दवा थाने में ककरैत गांव के राम सनेही , लालजी , रामजी और कल्लू के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है । इस संबंध में सीओ सकलडीहा कुलदीप कुकरेती का कहना है कि भुक्तभोगी के तहरीर पर मुकदमा दर्जकर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें