फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार का ईनामी बदमाश लगा पुलिस के हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। सकलडीहा क्षेत्र के ताजपुर गांव निवासी संजय चौहान की 27 मई को गोली मारकर की गई हत्या का आरोपी और पांच हजार का ईनामी बदमाश अमित श्रीवास्तव बुधवार को पुलिस के हाथ लग गया। पुलिस टीम ने बदमाश को वाराणसी में लंका स्थित एक मकान से गिरफ्तार किया। एसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इसपर जनपद के विभिन्न थानों में तेरह मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसपी ने पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि ताजपुर निवासी संजय चौहान की गत 27 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के तीन अभियुक्त जेल में हैं। चौथा आरोपी अमित श्रीवास्तव घटना के बाद से ही फरार था। इसके विरुद्घ पुलिस ने कुर्की की कार्यवाही सहित पांच हजार का ईनाम भी घोषित कर रखा था। बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि शातिर अमित वाराणसी में लंका स्थित एक मकान में सपरिवार छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने घेरेबंदी की तो बदमाश प्रथम तल पर स्थित अपने कमरे के बारजे से कूदकर भागने लगा। लेकिन पुलिस ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश पर जनपद सहित बिहार राज्य के कई थानों में मुकदमा पंजीकृत है। अभियुक्त को पकड़ने वाली टीम में सकलडीहा थाना प्रभारी तेजबहादुर सिंह, साजिद सिद्दीकी, राकेश कुमार, विनय तिवारी, प्रभुनाथ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें