बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)।
जौला गांव में हुई आरिफ की हत्या के मामले में पुलिस ने जेल में बंद हत्यारोपी कादिर को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पुलिस ने उसकी निशादेही पर हत्या में प्रयोग तमंचा बरामद किया।
आरिफ हत्याकांड के जांच अधिकारी जयभगवान यादव ने बताया कि जौला गांव में अगस्त के महीन में ग्रामीण आरिफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय आरिफ अपने चार-पांच साथियों के साथ देर रात में तालाब के किनारे ट्राली पर बैठा हुआ था। इस हत्याकांड का आरोपी जौला निवासी कादिर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर जेल चला गया था। पुलिस ने न्यायालय के आदेशों पर बुधवार को कादिर को जिला कारागार से रिमांड पर लिया। पुलिस ने कादिर से पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयोग तमंचा बरामद किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने कादिर को वापस जिला कारागार भेज दिया।