कमालपुर। स्थानीय कस्बा में होली की पूर्वसंध्या पर बुधवार को धीना थानाध्यक्ष राम उजागिर के नेतृत्व में थाने व सीआरपीएफ के जवानों ने रूट मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने कमालपुर, धीना सहित क्षेत्र के अन्य बाजारों का भ्रमण किया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों ने मार्च निकाला है। पर्व के दौरान सीआरपीएफ की बटालियन मोबाइल दस्ते की तरह थानों के संपर्क में रहेगी। इससे अराजकतत्वों द्वारा अशांति फैलाने की कोशिश पर उनके खिलाफ कार्रवाई में आसानी होगी। पुलिस की मंशा है कि लोग त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से निर्भीक होकर मना सकें। कहा कि जिले में लगी 144 धारा के कारण अतिरिक्त फोर्स की व्यवस्था की गई है। लोकसभा चुनाव संपन्न होने तक फोर्स चक्रमण करती रहेगी। इस दौरान चौकी इंचार्ज कमालपुर मनोज पांडेय, चौकी इंचार्ज अवहीँ शिवानंद वर्मा, एसआई गंगा प्रसाद आदि मौजूद रहे। ब्यूरो