फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटेरों के गिरोह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने सूचना पर सोमवार को दिन में लगभग बारह बजे रेलवे कालोनी स्थित भूपौली मार्ग से आठ लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से पांच तमंचा, 11 कारतूस, दो ट्रैक्टर, दो ट्राली, दो बोरी नट बोल्ट, दो मोटरसाइकिल वह अन्य सामान बरामद की है। इसमें सुनील यादव नामक आरोपी पर पुलिस ने पहले से ही 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने सोमवार को मुगलसराय कोतवाली में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 15 अगस्त को इलिया थाना क्षेत्र से रामसागर नाम व्यक्ति के साथ बाइक लूट की घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया था। वहीं सैदपुर निवासी अविनाश चंद्र ट्रैक्टर व कृषि यंत्र विक्रेता के ड्राइवर को 18 अगस्त को कैलावर के पास बंधक बनाकर बदमाशों ने उसके पास ट्रैक्टर, ट्राली व अन्य कृषि यंत्र लूट लिए थे। इसके खुलासा के लिए की क्राइम ब्रांच प्रभारी सत्येंद्र यादव व मुगलसराय कोतवाल शिवानंद मिश्रा को दी गई। बताया कि सोमवार को टीम को सूचना मिली कि कुछ शातिर लुटेरे लूट का माल ट्रैक्टर, ट्राल व अन्य कृषि यंत्रों को बेचने के लिए सैदपुर से बलुआ होते हुए पीडीडीयू नगर के रास्ते सोनभद्र निकलेंगे। टीम ने मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने रेलवे कालोनी के भूपौली रोड पर घेराबंदी बदमाशों को पकड़ लिया। पकड़े गए लूट के आरोपियों की पहचान सुनील यादव निवासी करी थाना क्षेत्र धानापुर, धर्मवीर यादव, अरुण, अनिल यादव निवासीगण ग्राम देवराज पुर, थाना क्षेत्र सकलडीहा, आशुतोष निवासी नादी थाना क्षेत्र बलुआ, राजकुमार चौरसिया निवासी जगदीशपुर थाना क्षेत्र सैदपुर, उपेंद्र यादव निवासी कनेरी थाना क्षेत्र सादात, धर्मेंद्र निवासी भीमापार थाना क्षेत्र सैदपुर जिला गाजीपुर के तौर पर हुई। बताया कि पूरी बरामदगी में क्राइम ब्रांच एसआई विनय तिवारी की अहम भूमिका रही है। पुलिस टीम को बीस हजार रुपये इनाम की घोषणा की है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें