फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध नियंत्रण को डायल 100 की मोटरसाइकिल से टहलेगें रंगरुट

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौली। अपराधियों पर नकेल कसने और घटना स्थल पर तत्काल पहुंचने के लिए सभी थानों पर यूपी100 की मोटरसाइकल दस्ता तैयार किया गया है। गुरुवार को एसपी संतोष सिंह ने यूपी 100 की मोटरसाइकिल दस्ते को हरी झंडी दिखाकर पुलिस लाइन से रवाना किया। इसके बाद नगर के साथ ही मुगलसराय, बलुआ और सैयदराजा में मोटरसाइकिल दस्ते ने रूट मार्च भी किया।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सरकार का उद्देश्य घटना दुर्घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचना है। ताकि पीड़ित के साथ न्याय हो सके। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की घटना की जानकारी मिलने के पांच मिनट के अंदर घटना स्थल पर यूपी-100 पहुंचेगी। मोटरसाकिल आने के बाद तीन शिफ्ट में आठ-आठ घंटे की पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी देगें। हर शिफ्ट में एक साथ अलग-अलग स्थानों पर 107 पुलिस कर्मी हमेशा अलर्ट रहेगें। हर थाना क्षेत्र में दो-दो यूपी 100 की चार पहिया वाहन पहले से मुहैया कराई गई है। गुरुवार को पुलिस लाइन से मोटरसाइकिल दस्ते ने पहले दिन नगर के साथ-साथ मुगलसराय, बलुआ,सकलडीहा होते हुए सैयदराजा तक रूट मार्च। मुगलसराय को तीन, कोतवाली चंदौली, अलीनगर और सकलडीहा को दो-दो वाहन दिए गए हैं। जबकि सैयदराजा, बलुआ, धानापुर, कंदवा, धीना, बबुरी और चकिया को एक-एक वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। वहीं एक वाहन पुलिस लाइन में रिजर्व रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें