फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के धक्के से विक्रम सवार दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

नई बाजार। स्थानीय कस्बा के सघन तिराहे से दो सौ मीटर दूर कमालपुर मार्ग पर गुरुवार की शाम सात बजे ट्रक के धक्के से विक्रम सवार दो युवकों की मौत हो गई। ट्रक के धक्के से आटो रिक्शा उछल कर सौ मीटर दूर जा गिरा और आटो रिक्शा पिचक जाने से दोनों उसमें फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी ने गैस कटर से काट कर दोनों के शव को बाहर निकाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतकों की पहचान डिग्घी गांव के निवासी के रूप में हुई। सूचना पर सीओ त्रिपुरारी पांडेय भी मौके पर पहुंच गए।
कमालपुर से विक्रम सकलडीहा की ओर आ रही थी जबकि ट्रक सकलडीहा से कमालपुर की ओर जा रहा था। सकलडीहा सघन तिराहा से कुछ आगे रामलाल के मकान के समीप तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित हो गया और विक्रम में सामने से टक्कर मार दी। इससे विक्रम हवा में उछल कर सौ मीटर दूर जा गिरा। जिस समय घटना हुई रामलाल घर के दरवाजे पर रिश्तेदार के साथ बैठा था और विक्रम उसके सिर के ठीक उपर से गुजरा। टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर आस पास के लोग जुटे लेकिन विक्रम पूरी तरह पिचक क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार फंस गए। झांक कर देखने पर दो युवक फंसे नजर आए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाया और लोगों की सहायता से दोनों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। सीओ त्रिपुरारी पांडेय भी मौके पर पहुंचे और गैस कटर मंगा कर विक्रम का अगला हिस्सा काटवाकर फंसे दोनों युवकों को बाहर निकाला। दोनों के पास से मिले परिचय पत्र के आधार पर चालक दीपक गुप्ता (25) पुत्र बाल किशुन और आजाद अली (22) पुत्र मुर्तजा अली निवासी डिग्घी के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर मृतकों के परिवार वाले भी पहुंच गए।
विज्ञापन

02. लाखों रुपये मूल्य के आभूषण वाले बैग को यात्री को लौटाया
पीडीडीयू नगर (ब्यूूरो)। राजकीय रेलवे पुलिस ने गुरुवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर लावारिश हाल में मिले बैग को सुरक्षित तरीके से यात्री को लौटा दिया। बैग में लाखों रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी सहित अन्य कागजात था। जीआरपी के इस प्रयास की चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह चेकिंग के दौरान स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर एक बैग लावारिस हाल में मिला। बैग को कोतवाली लाकर जांच पड़ताल की गई तो उसमें साने चांदी के जेवरात और आवश्यक कागजात थे। कागजो के आधार पर पता चला कि बैग झारखंड निवासी नीशु का है। कागजात पर अंकित नंबर से नीशु से संपर्क कर बात की गई तो उसने बताया कि वह झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर रही थी और स्टेशन पर उसका बैग छूट गया। जीआरपी की सूचना पर गुरुवार को नीशु परिवार के साथ जीआरपी थाने पहुंची और यहां बैग लिया। जीआरपी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि बैग में आठ लाख रूपये मूल्य के जेवरात और अन्य कागजात थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें