फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर के बाद विवाद, मारपीट में पांच जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरैनी गांव के समीप शनिवार की रात लगभग नौ बजे सड़क पर डीजे की धुन पर नाच रहे एक युवक बाइक से टकरा गया। इसके बाद शराब के नशे में धुत युवकों ने बाइक सवार बेटे और उसकी मां से मारपीट की। बाइक सवार युवक के बुलाने पर उसके पक्ष के लोग भी जुट गए और मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों में हुई मारपीट में पांच लोग जख्मी हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष से तीन लोगों को हिरासत में ली है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

दुलहीपुर निवासी पूनम गुप्ता (38) अपने पुत्र मोनू गुप्ता (19) के साथ बाइक से खजुरगांव अपने रिश्तेदार के यहां जा रही थी। इसी बीच पुरैनी गांव के समीप सड़क पर डीजे बजाकर कुछ युवक नाच रहे थे। बाइक सवार युवक ने उनको हटने के लिए हार्न बजाया लेकिन युवक नहीं हटे, इस बीच बाइक से एक युवक को हल्का धक्का लगा गया। इसके बाद नाच रहे युवक बाइक सवार मोनू से उलझ गए। मोनू की मां ने विरोध किया तो युवकों ने महिला के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। यही नहीं चारपाई की पाटी से प्रहार कर पूनम को घायल कर दिया। इस बीच मोनू ने घटना की सूचना अपने गांव के लोगों को दी। उसकी सूचना पर दुलहीपुर से बाइक पर सवार होकर छह सात युवक पहुंचे और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में एक पक्ष से राकेश ( 22), लक्ष्मण (24) और मनीष (25) घायल हो गए। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को पकड़कर थाने ले आई और महिला की तहरीर पर मेडिकल कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें