फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया । थाना क्षेत्र के रोहाखी गांव में शुक्रवार की दोपहर घर के बाहर लगे विद्युत बोर्ड में आई गड़बड़ी को दूर करने दौरान करंट लग जाने से बीस वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पड़ोसियों की सूचना के बाद घर पर पहुंचे रिश्तेदारों ने देर शाम शव का दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के रोहाखी गांव निवासी छोटेलाल के चार पुत्र व तीन पुत्रियां थी। जिसमें लालू (20) सबसे बड़ा पुत्र था। लोगों के अनुसार धर्मनाथ के घर की संपूर्ण जिम्मेदारी लालू के ही कंधे पर थी। शुक्रवार की दोपहर लालू के घर में लगे बिजली के बोर्ड में कुछ गड़बड़ी आ जाने से घर की विद्युत सप्लाई बंद थी। गर्मी में परेशान होकर वह स्वयं ही बोर्ड की मरम्मत करने लगा। इसी दौरान विद्युत सप्लाई शुरू हो जाने से उसे जोरदार करंट का झटका लगा और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। घटना के दौरान घर में किसी के भी न रहने के कारण वह काफी देर तक जमीन पर पड़ा रहा । इसी बीच घर के बाहर से गुजरे किसी ग्रामीणा की नजर लालू पर पड़ी तो इसकी सूचना अन्य लोगों को दी। बाद में पड़ोसियों ने देखा तो लालू की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें