फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहकलह से तंग युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

नौगढ़। थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में रविवार की रात गृहकलह से तंग आकर एक फल विक्रेता ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। लगभग एक सप्ताह पूर्व मायके गई पत्नी के सोमवार की सुबह घर लौटने पर इसकी जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है ।
विज्ञापन

फल विक्रेता सुरेंद्र गुप्ता (32) किराए की दुकान में फल का कारोबार करता था। वह अपने भाइयों से अलग पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता था। बताया जाता है कि लगभग एक सप्ताह पूर्व किसी बात पर उसका पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था। इसकी जानकारी होने पर आया सुरेंद्र की पत्नी का भाई बहन व उसके बच्चों को मायके लिवा गया। सोमवार की सुबह नौ बजे सुरेंद्र की पत्नी वापस घर लौटी तो उसे घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। यह देख उसकी पत्नी दरवाजा पीटने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां जुट गए। पड़ोस के एक युवक ने रोशनदान से झांका तो देखा कि सुरेंद्र फंदे से झूल रहा है। देखते ही देखते पूरे बस्ती के लोग वहां एकत्र हो गए। जानकारी होने पर उसकी मां देवंती भी वहां पहुंच गई। उसकी पत्नी व मां का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। घटना की सूचना मिलने पर नौगढ़ थाना प्रभारी स्वामीनाथ अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर लिया। सुरेंद्र को तीन वर्षीय पुत्री सौम्या और पांच माह का अबोध पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें