फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी में 36 कुतल मिलावटी नमकीन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। औषधि प्रशासन की टीम ने रविवार की देर रात चंदासी स्थित एक नमकीन की फैक्ट्री में छापेमारी करके भारी मात्रा में मिलावटी माल बरामद किया। टीम ने मौके पर नियमों के उलंघन के आरोप में मौके से 36 कुंतल निर्मित नमकीनों के पैकेट को सीज कर दिया तथा सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। वहीं नोटिस जारी करते हुए आगे से उत्पादन पर रोक लगा दी।
विज्ञापन

चंदासी में वीएम फूड नाम से नमकीन फैक्ट्री संचालित है। रविवार की रात औषधि प्रशासन के अधिकारियों ने नमकीन फैक्ट्री में छापेमारी की। अभिहित अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि फैक्ट्री के संचालक मनोज कुमार अग्रवाल ने बड़े पैमाने पर नियमों की अनदेखी करके खाद्य पदार्थों का निर्माण करा रहा था। जांच के दौरान पाया गया कि पैकेटों पर लाट नंबर, निर्माण तिथि नहीं छपे थे तथा पैकेट पर निर्माण स्थान भी वाराणसी प्रदर्शित था। जो टीम ने मौके रखे गए 36 कुंतल नमकीन को सीज कर दिया तथा आगे से कंपनी के संचालन को ठप करने के लिए नोटिस जारी किया और नमकीन का सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई। इस मौके पर चंद्रंकांत, नेहा त्रिपाठी, कुमार चित्रसेन, ज्ञान प्रकाश पटेल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें