फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणधीन मकान की सेंटरिंग गिरी, दो घायल

विज्ञापन
घायल
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। कोतवाली क्षेत्र के पथरा वार्ड स्थित गांधी नगर कालोनी में शनिवार की दोपहर निर्माणधीन मकान के दूसरे तल की सटरिंग के दौरान अचानक बल्ली खिसकने से तीन मजदूर नीचे गिर गए। आसपास के लोगों के अनुसार दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि एक के मौत की चर्चा है। आनन फानन में ठेकेदार घायलों को लेकर राजकीय महिला चिकित्सालय ले गया जहां मजदूरों की हालत गंभीर देख उन्हें ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद अन्य मजदूर भी वहां से भाग गए। सूचना बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आस पास लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई भी जानकारी नहीं मिलने पर वह भी वापस लौट गई। हालांकि अभी तक मृतक की पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

बलुुआ पट्टी निवासी जगन्नाथ विश्वकर्मा प्राथमिक विद्यालय भूपौली में शिक्षक हैं। नगर के पथरा वार्ड स्थित गांधी नगर कालोनी में ठेके पर अपना मकान बनवा रहे हैं। लोगों ने बताया कि शनिवार की दोपहर उनके मकान के दूसरे तल की सटरिंग की हो रही थी। इस दौरान नीचे से लगाई गई बल्ली अचानक खिसक गई इससे सटरिंग में इस्तेमाल पटरा, प्लाई और बल्ली सहित उस पर खड़े तीन मजदूर नीचे गिर गए। लोगों ने बताया कि एक मजदूर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। वहीं सहजौर निवासी सदाफर और प्रदीप कुमार नामक मजदूर को गंभीर चोटें लग गई। इसके बाद ठेकेदार 108 नंबर एंबुलेंस की मदद से उसे राजकीय महिला चिकित्सालय ले गया। जहां से उसे वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। इस संबंध में कोतवाल सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है लेकिन किसी भी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है और न ही मौत की कोई सूचना है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें