धानापुर। थाना क्षेत्र के पगहीं गांव में गुरुवार की सुबह 11 बजे मकान का बारजा गिरने से राजमिस्त्री एखलाक उर्फ नान्हू (53) निवासी बिझवल की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिझवल गांव निवासी एखलाक उर्फ नान्हू थाना के पगहीं गांव में सुग्रीव यादव का मकान बना रहा था। दस दिन पहले मकान में बारजे की ढलाई हुई थी। गुरुवार को वह बारजे पर प्लास्टर कर रहा था। दिन में 11 बजे अचानक बारजा अचानक भरभरा कर गिर गया और प्लास्टर कर रहा नान्हू उसके मलबे में दब गया। मौकेे पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और मलबा हटाने में जुट गए। एखलाक को मलबे से निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। एखलाक के सिर में गंभीर चोट लगी थी और हाथ पैर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। राजमिस्त्री की मौत की खबर मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। मौके पर परिवार वालों के साथ गांव वाले भी पहुंच गए। लोगों का कहना है कि दरवाजे पर बने बारजे को किसी भी पिलर या छड़ से सपोर्ट नहीं था। इसी वजह से बारजा गिर गया ।