फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने तीन दूकानों और एक घर के ताले चटकाए

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

बबुरी । थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेयपुर बाजार में चोरों ने शुक्रवार की रात तीन दुकानों और एक घर का ताला तोड़ कर हजारों रुपये मूल्य के नकदी और जेवरात चुरा लिए। सुबह चोरी का पता चला तो पीड़ितों ने थाने में सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

चोरों ने सबसे पहले बाजार में हीरा मिस्त्री के गुमटी का ताला तोड़ा और उसमें रखे 16 सौ रुपये ले लिए। चोरों ने हीरा मिस्त्री के समीप ही सुभाष बिंद के खोआ पनीर की दुकान का ताला तोड़ा और विजय सेठ के ज्वेलरी की दुकान का ताला चटकाया लेकिन उसमें से कोई सामान नहीं मिला। इसके बाद चोरों ने बाजार से दो सौ मीटर दूर बुधवारे गांव जाने वाले रोड पर अमर देव गुप्ता के घर में खिड़की के सहारे घुस गए। अमरदेव दूसरे शहर में रहकर निजी फैक्टरी में काम करता है। घर पर उसकी पत्नी गीता और बच्चे थे। अंदर घुस कर चोरों ने एक कमरे में घुसकर उसमें रखे बक्से का ताला तोड़ कर उसमें से तीन हजार रुपये नकद, चांदी की करधनी, सोने का मांगटीका, सिकड़ी, नथिया, अंगूठी, बाली सहित 70 हजार रुपये मूल्य के सामान चुरा लिए। सुबह अमरदेव की पत्नी गीता की नींद खुुली तो दरवाजा खुला देख कर भौचक रह गई। कमरे में जाकर देखा तो बक्से का ताला टूटा हुुआ था और सामान गायब था। शोर सुनकर आस पास के लोग भी जुट गए। इस बीच बाजार में भी तीन दुकानों का ताला चटकाने की खबर फैल गई। पीड़ितों ने इसकी सूचना थाने को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना के बाद जल्द ही चोरों का पता लगाने का आश्वासन दिया। बाजार में चोरी की घटना से इलाके के लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें