नोएडा, शिमला, रोहतक के ध्यानार्थ
कार्रवाई के लिए एचएसएससी को एसआईटी की रिपोर्ट का इंतजार
पंचकूला। एचएसएससी के सीक्रेट ब्रांच से डाटा लीक कर नौकरियों का सौदा करने के मामले में गिरफ्तार आरोपियों पर फिलहाल कमीशन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस मामले में कार्रवाई के लिए एचएसएससी को भी एसआईटी की रिपोर्ट का इंतजार है। इस मामले में अनिल, सुभाष सहित पांच कर्मियों के नाम शामिल हैं जबकि तीन अन्य दूसरे विभागों के हैं। चेयरमैन भारत भूषण भारती ने बताया कि 7000 पुलिस कर्मियों के अलावा 34 हजार ग्रुप डी पदों के लिए भी भर्ती के लिए आवेदन मंगवाए गए हैं। हालांकि उन्होंने हाल ही में सीएम फ्लाइंग स्कवॉड की तरफ से की गई कार्रवाई के बाद पहले की क्लर्क ग्रेड परीक्षा, ड्राइवर, जेई या एमपीएचडब्ल्यू के पदों पर नियुक्तियों के संदर्भ में कहा कि जिनके परिणाम आ चुके हैं, उसे संबंधित विभागों को भेज दिया है।