फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई बाजार। कोतवाली क्षेत्र के पीथापुर गांव में शुक्रवार की सुबह तीन बच्चों की मां ने कच्चे मकान के कमरे में लगी लकड़ी की धरन के सहारे साड़ी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। दो दिन पूर्व मायके से छठ पूजा करके वह लौटी थी।
विज्ञापन

गांव निवासी बेचू प्रजापति के पुत्र रामप्रताप उर्फ विक्कू की शादी वर्ष 2007 में कवरूआ गांव निवासी सेवानिवृत्त रेलकर्मी रामजी प्रजापति की पुत्री शशि (30) से हुई थी। शादी के बाद से ही रामप्रताप पत्नी के साथ माता-पिता से अलग रहने लगा था। इस दौरान तीन बच्चे भी हुए। बच्चों के साथ छठ पूजा मनाने मायके गई शशि दो दिन पूर्व पिता के साथ ससुराल आई थी। शुक्रवार की सुबह उसके पति व सास-ससुर धान की कटाई करने खेतों में चले गए। अपने दो बड़े बच्चों श्वेता (10) और विकास (8) से वह अपने पति और सास-ससुर को खेत में खाना भेजकर वह घर में सबसे छोटे एक वर्षीय पुत्र शिवम के साथ थी। कुछ देर बाद अचानक छोटे पुत्र के लगातार रोने पर आसपास के लोगों ने घर में देखा तो घर के एक कमरे में शशि साड़ी के फंदे से झूल रही थी। ग्रामीणों ने खेत में कार्य कर रहे लोगों को घटना की सूचना दी। मृतका के पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि घटना का कारण पता नहीं चल पा रहा है। मृतका के पिता ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। विवाहिता की मौत के बाद उसके पति और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें