फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थतियों में महिला सफाईकर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चहनियां। बलुआ थाना अंतर्गत खंडवारी गांव में गुरुवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में महिला सफाईकर्मी बबिता (35) पत्नी घासू डोम की मौत हो गई। पति पत्नी दोनों नशे की हालत में थे। ऐसे में बबिता की मौत कैसे हुई इसका पता नहीं चला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जबकि शक के आधार पर पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
महगांव गांव निवासी घासू डोम (40) अपनी पत्नी पपौरा में नियुक्त सफाई कर्मचारी बबिता (35), पुत्र राकेश (18), जितेन्द्र (10), बबलु (छह), पुत्री लक्ष्मी (12) के साथ रहता था। बड़ी बेटी रेखा की शादी हो चुुकी है। रात में 11 बजे पति पत्नी ने दारू पी और नशे की हालत में एक दूसरे से झगड़ने लगे। इस बीच गश्त पर निकले थानाध्यक्ष अवधेश सिंह को महिला के चीखने की आवाज सुनाई दी। थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे तो बबिता निढाल पड़ी थी जबकि पति घासू दूसरी तरफ अचेत पड़ा था। महिला के शरीर पर जगह जगह चोट के निशान थे और रक्तस्राव हो रहा था। इस दौरान आस पास के लोगों की भीड़ जुट गई। नशे की हालत में होने की वजह से घासू कुछ भी बता नहीं पा रहा था। पुलिस महिला के शव को कब्जे में लेकर थाने आई और हत्या की आशंका पर पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। हालांकि दूसरे दिन शुक्रवार को भी घासू अपनी पत्नी की मौत के बारे में कुछ भी नहीं बता पाया। आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अवधेश सिंह ने बताया कि महिला की मौत के बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ भी कहा जा सकता है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

करेंट की चपेट में आने से किशोर की मौत
चहनियां(ब्यूरो)। बलुआ थाना क्षेत्र के रमौली गांव में शुक्रवार को दोपहर में टेबल फैन का प्लग बोर्ड में लगाते समय करेंट की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी रविशंकर यादव का पुत्र मन्नू यादव (13) पढ़ाई करता है। शुक्रवार को स्कूल की छूट्टी होने की वजह से वह घर पर ही था। दोपहर में वह गर्मी से बचने के लिए टेबल फैन आन करने की सोची। उसने स्वीच बोर्ड में टेबल फैन को जोड़ने लगा। इसी बीच तार में करेंट उतर आया और मुन्नू उसकी चपेट में आ गया। करेंट के झटके से मुन्नू सिर के बल नीचे गिर गया और सिर में चोट लगने से मौके पर ही मुन्नू की मौत हो गई। मुन्नू दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। उसके मौत से घर में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की और उसके बाद शव को परिवार वालों के हवाले कर दिया। परिवार वालों ने दुखी मन से शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें