फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 किलो अफीम बरामद, दो बंदी   

Tue, 15 Mar 2016 02:13 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
अफीम के साथ पकड़े गए तस्कर
विज्ञापन
जीआरपी मुगलसराय ने सोमवार को गश्त के दौरान दोपहर में स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर सात से ड्रग्स तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चौबीस किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस  के अनुसार बरामद अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में ढाई करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन

जीआरपी सोमवार को रेलवे स्टेशन और सर्कुलेटिंग एरिया में संदिग्धों की तलाश कर रही थी। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे थाना प्रभारी त्रिपुरारी पांडेय, एसएसआई केदार नाथ मौर्य, हेड कांस्टेबल उमाशंकर यादव आदि की टीम प्लेटफार्म संख्या सात पर जांच पड़ताल के लिए पहुंची। इसी बीच दो युवक बैग लेकर संदिग्ध स्थिति में टहलते हुए दिखे। जिस पर पुलिस दोनों को पकड़ कर कोतवाली ले आई। जहां बैग की तलाशी लेने पर चौबीस किलो अफीम मिली। दोनों आरोपी फारूख शेख और मसिउल कलियाचक, मालदा. पश्चिम बंगाल के निवासी हैं। दोनों ने बताया कि मालदा जिले के कालियाचक व आसपास के गांवों में अफीम की खेती होती है। वहां से दोनों अफीम खरीद कर राजस्थान के अजमेर, सरदरगढ़ आदि इलाकों में ले जाकर बेचते हैं। पूर्व में भी वे कई बार अफीम ले जाकर बेच चुके हैं। कोतवाली प्रभारी त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि जीआरपी मुगलसराय की इस सफलता पर एसपी ने पांच हजार रुपये और अपर पुलिस महानिदेशक ने बीस हजार रुपये इनाम दिया है। इसके पहले इसी माह की तीन मार्च को जीआरपी ने दो युवकों के पास से करीब बीस किलोग्राम अफीम बरामद की थी। एक माह में यह जीआरपी को यह दूसरी बड़ी सफलता मिली है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें